knn24.com/रायपुर। खम्हारडीह में नेहा और उसकी 9 साल की बच्ची की लाशें मिलने के ढाई घंटे पहले शाम 7 बजे पड़ोसियों ने तीन लोगों को उनके घर में घुसते देखा गया। करीब आधे घंटे बाद केवल एक युवक बाहर आता दिखा। उसके बाद घर में हलचल बंद हो गई।

मां-बेटी के शव मिलने के साथ मृतका का नंदाेई और उसका साथी मिलने के बावजूद पुलिस हत्याकांड को लेकर उलझ गई है। हिरासत में पूछताछ के दौरान मृतका के नंदाेई आनंद राय और उसका साथी हत्या कबूल नहीं कर रहे हैं। नंदोई का कहना है उसके छोटे भाई ने उन्हें फंसाने के लिए बाहर से दरवाजा बंद कर दिया।

पुलिस परिवार के बीच कातिल की तलाश कर रही है। मृतका के नंदाेई डॉ. आनंद राय और उसके साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। तीसरे संदेही का नाम अजय राय बताया जा रहा है। वह डॉ. आनंद का भाई है। वह लाश मिलने के बाद से गायब है। उसका मोबाइल भी बंद है।

पुलिस को शक है कि इसमें कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं। पूरा विवाद पैसा, प्रॉपर्टी या पारिवारिक हो सकता है। पुलिस तीनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने पति तरुण को भी संदेह के घेरे में रखा है। उसका कॉल डिटेल निकाला जा रहा है