Friday, April 3, 2026

रायपुर में पुलिस ने दो अड्‌डों पर मारा छापा, 11 कॉल गर्ल्स गिरफ्तार; एजेंट-ग्राहक भी पकड़े गए; बंगाल, मुंगेली, गरियाबंद की हैं सभी लड़कियां रायपुर4

रायपुर शहर में एक दो नहीं बल्कि जिस्मफरोशी के धंधे से जुड़ीं 11 कॉल गर्ल्स गिरफ्तार हुई हैं। सोमवार की रात पुलिस ने टैगोर नगर में एक अपार्टमेंट और स्टेशन रोड इलाके के होटल में छापा मारा। इस दौरान एक युवती बिल्डिंग से कूद गई। सिर में अधिक चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस को खबर मिली थी कि यहां सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। लड़कियों और अजनबी लोगों का आना-जाना है। जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो अफसरों के भी होश उड़ गए। बेखौफ होकर बाहर से आई युवतियों के साथ डील हाे रही थी। एजेंट और ग्राहक सभी पकड़े गए।पुलिस को देख वो नीचे कूद गई, मौत
कोतवाली थाने की टीम को पिछले कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि टैगोर नगर इलाके के महावीर प्लाजा के कमरे से 7 लड़कियां पकड़ी गई हैं। पुलिस ने जैसे ही दबिश दी एक 32 साल की युवती बिल्डिंग से नीचे कूद गई। उसके सिर में चोट आने की वजह से उसे अंबेडकर अस्पताल ले जााया गया है। मंगलवार को इस युवती इलाज के दौरान मौत हो गई। जब वो बिल्डिंग से कूद तो उसने शराब भी पी रखी थी। इस कार्रवाई के बारे में एएसपी सिटी लखन पटले ने बताया कि इस अपार्टमेंट की तीसरे मंजिल पर राजेंद्र नगर में रहने वाली 36 साल की महिला दलाल ने फ्लैट किराए पर लिया था।