Friday, April 10, 2026

राष्ट्रपति कोविंद ने ताजा कीं कॉलेज की यादें, मंच पर नहीं आ पाए गुरु तो खुद नीचे उतरकर छुए पैर

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित बीएनएसडी कॉलेज के पूर्व छात्र सम्मेलन में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कॉलेज से जुड़ीं अपनी यादें ताजा कीं। साथ ही, अपने गुरुओं के पैर भी छुए और शॉल पहनाकर उनका सम्मान किया। बता दें कि इसी कॉलेज से कोविंद ने हाईस्कूल किया था। इसके पहले उन्होंने डीएवी कॉलेज के शताब्दी समारोह का उद्घाटन भी किया। राष्ट्रपति ने कॉलेज के पूर्व छात्र अटल बिहारी वाजपेयी को भी नमन किया। गौरतलब है कि कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रपति ने पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस हमले में शहीद हुए कानपुर देहात के श्याम बाबू का जिक्र भी किया।