Wednesday, September 30, 2026

*राष्ट्रीय राजमार्ग 149B के रोड के लिए चिचोली में अवैध रेत उत्खनन, देवलापाठ से बिना रॉयल्टी के मिट्टी उत्खनन, झाम लाल साहू पूर्व जनपद सदस्य व जिला उपाध्यक्ष भाजपा पिवमो ने कलेक्टर से मुलाकात कर सौपा ज्ञापन*

*कोरबा* ~ राष्ट्रीय राजमार्ग 149 बी चांपा कोरबा मार्ग का कार्य प्रारंभ हो गया है पहले पुल निर्माण और गांव के बाहरी जमीन को समतल किया जा रहा है दूसरे प्रांत के कंपनी गाँवर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड द्वारा काम किया जा रहा है जिसमें अवैध रेत निकाल कर रोड में उपयोग किया जा रहा है।

झामलाल साहू जिला उपाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा व क्षेत्र के पूर्व जनपद सदस्य के द्वारा कलेक्टर महोदया जी से मुलाकात कर शिकायत किया गया है

चिचोली हसदेव नदी से अवैध रेत निकाला जा रहा है वहां रॉयल्टी रेत घाट भी नहीं है वहां पर धड़ल्ले से पट्टे वाला बड़ा जेसीबी मशीन से बड़े भारी वाहनों में लोड कर राष्ट्रीय राजमार्ग के उपयोग में रेत को लाया जा रहा है और यह वाहन प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के रोड से होकर गुजर रहा है जिससे सड़क को क्षति पहुंचने की पूरी संभावना है और आने जाने वाले राहगीरों को उड़ते धूल से परेशानी हो रही है जिससे दुर्घटना होने की संभावनाएं बनी हुई है आश्चर्यचकित होने की बात तो यह है कि इतनी बड़ी भारी पट्टे जेसीबी मशीन लगाकर खुलेआम भारी वाहन हाइवा में अवैध रेत लोड किया जा रहा है और जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों को पता नहीं है लोग इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं क्योंकि इतनी भारी मात्रा में रेत निकाला जा रहा है लेकिन किसी की नजर इन पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। गांव के गरीब व्यक्ति अपने घर के उपयोग के लिए ट्रेक्टर में जब रेत ले जाते है तो खनिज व पुलिस विभाग जप्त कर लेते है लेकिन इस अन्य प्रान्त के बड़ी कंपनी के ऊपर सूचना देने पर भी कोई कार्यवाही नही की जा रही है।

चिचोली के हसदेव नदी से अवैध रेत परिवहन में हाईवा वाहन क्रमांक आर जे 29 जी ए 8713,एच आर64ए 7952,एच आर64 ए2207,एच आर64 ए5964,एच आर64 ए9658 सहित अन्य वाहन को इस काम मे लगाया गया है।

इसी प्रकार से ग्राम पंचायत देवलापाठ में भी इस कंपनी द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए मिट्टी ले जाया जा रहा है और रॉयल्टी प्रत्येक गाड़ी में नहीं काटा जा रहा है गाड़ी ड्राइवर से पूछने पर बताया कि हम लोगों को रॉयल्टी नहीं दिया गया है भारी वाहन से मिट्टी ले जाते और रोड में पानी का छिड़काव नहीं कर रहे हैं जिस कारण सड़क पर धूल उड़ रहा है। और कंपनी द्वारा रोड में पानी का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है।जिससे लोगो को भारी परेशानी हो रही है, इस प्रकार से उक्त कंपनी द्वारा नियम विरूद्ध कार्य किया जा रहा है।

 

झाम लाल साहू ने कहा कि ग्राम चिचोली में अवैध रेत उत्खनन करने वाले और ग्राम देवलापाठ से बिना रॉयल्टी के मिट्टी ले जाने वाले अन्य प्रान्त के भारी वाहन को विभागीय अधिकारी जप्त कर चालान नही करेंगें तो क्षेत्रवासी के सहयोग से आंदोलन करने की बात कही है।