Sunday, May 10, 2026

रिश्ते की बात चलने के पर युवती ने किया कीटनाशक का सेवन, उपचार जारी

कोरबा रिश्ते की बात चलने के बाद ऐसा कुछ हुआ कि पूरे समीकरण बिगड़ गए। परेशान युवती ने घर में रखे कीटनाशक की कुछ मात्रा का सेवन कर लिया। जहर के प्रभाव से हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसके चिकित्सा जारी है।

रजगामार पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले कोरकोमा गांव की किशोरी को परिजनों ने आईएसओ सर्टिफाइड जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर उसकी स्थिति नियंत्रित है। सोमवार की रात उल्टी करने पर परिजनों को इस बारे में जानकारी हुई। किशोरी की भाभी सावित्री ने बताया कि आनन-फानन में पीड़िता को अस्पताल ले जाने की तैयारी हुई। हालांकि बीच रास्ते में एंबुलेंस की सुविधा हमें प्राप्त हुई।

सावित्री ने बताया कि हरेली से पहले किशोरी का रिश्ता लेकर बांधा पाली के लोग आए हुए थे। इसके बाद पता नहीं क्या हुआ कि युवक ने खुदकुशी कर ली। संभवतः तनाव में आकर ननंद के द्वारा कीटनाशक का सेवन किया गया है।

जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने पीड़िता को उपचार देने के साथ उसे खतरे से बाहर कर लिया है। स्थिति पूरी तरह सामान्य होने के साथ उसे यहां से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा