बिलासपुर। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिलासपुर जोनल मुख्यालय में मौजूद वरिष्ठ रेलवे अधिकारी झपकी लेते नजर आए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में PCCM जे.एस. बिंद्रा और प्रमुख चीफ इंजीनियर मुरीत भटनागर की नींद लेते हुए तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसे लेकर रेलवे महकमे में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेल मंत्री ने बताया कि इस बार छत्तीसगढ़ को रेलवे बजट में 7470 करोड़ रुपये मिले हैं, जो कांग्रेस शासनकाल की तुलना में 24 गुना अधिक बताया जा रहा है। वहीं बिलासपुर जोन को पिछले बजट से 545 करोड़ रुपये अधिक मिले हैं, हालांकि इस बजट में कोई नया रेल प्रोजेक्ट शामिल नहीं किया गया है।
कॉन्फ्रेंस में जीएम तरुण प्रकाश, डीआरएम राकेश रंजन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। रेल मंत्री ने रावघाट परियोजना और परमालकसा–खरसिया कॉरिडोर समेत विभिन्न रेल विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनके पूर्ण होने से बस्तर सहित दूरस्थ क्षेत्रों को लाभ मिलेगा और ट्रेनों की संख्या लगभग दोगुनी हो जाएगी।









