Thursday, March 5, 2026

लव जिहाद:’मैं पूजा, आत्महत्या करने जा रही हूं, इसका जिम्मेदार आदिल है…….

Knn 24.com/भोपाल में 26 साल की एक लड़की ने फांसी लगाने से पहले पांच लाइन का एक सुसाइड नोट लिखा। इसमें उसने लिखा, मेरा नाम पूजा है। मैं आत्महत्या करने जा रही हूं। इसका जिम्मेदार आदिल खान है। आदिल खान सन ऑफ खलीक खान। इसमें उसने आरोपी का पता और मोबाइल नंबर भी लिखा है। मां दरवाजा पीटती रहीं और 26 साल की बेटी ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर देर रात 1 बजे आदिल खान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अब इस मामले में परिजनों का आरोप है कि आदिल ने अपना नाम छिपाकर पूजा से दोस्ती की थी। वह करीब 8 साल से अच्छे दोस्त थे।