knn24news/ कोरबा। जिले के लैंको पावर प्लांट में आज सुबह हुए एक हादसे में दो मजदूर गिरकर घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बरपाली निवासी रमेश केवर्त व उसका एक अन्य साथी लैंको पावर प्लांट में काम करते हैं। आज सुबह ये दोनों खंभे पर चढक़र कुछ सुधार कार्य कर रहे थे। इसी दौरान दोनों का संतुलन बिगड़ गया और दोनों नीचे गिर गए। उंचाई से गिरने के कारण दोनों को गंभीर चोटें आई है। प्रबंधन को जानकारी मिलने पर तत्काल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार कर रहे डॉक्टरों ने दोनों की स्थिति गंभीर बताई है। बताया जा रहा है कि जिस समय मजदूरों से काम लिया जा रहा था उन्हें सुरक्षा सामाग्री उपलब्ध नहीं कराई गई थी। बिना सुरक्षा उपकरण के ही दोनों कार्य कर रहे थे जिसकी वजह से यह घटना हुई।
*कोरबा। भूविस्थापितों के द्वारा 25 मार्च को हरदीबाजार क्षेत्र में किसान सम्मेलन आयोजित किया गया है। इस आशय की जानकारी देते हुए सपूरन दास कुलदीप ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर उन्हें हरदीबाजार क्षेत्र में एकत्रित किया जा रहा है।
