Wednesday, September 30, 2026

ब्रेकिंग: लैंको प्लांट में हुआ हादसा, मज़दूर की हुई मौत, श्रमिक बैठे धरने पर

कोरबा। लैंको अमरकंटक पावर प्लांट में एक मजदूर की मौत हो गई है । मिली जानकारी के अनुसार प्राइवेट कंपनी पीसीसीएन में कार्यरत मजदूर रोज की तरह अपना काम कर रहा था । इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया । सहकर्मियों ने तुरंत उसे केयर हॉस्पिटल ले जाया जहां मजदूर की मौत हो गई । आक्रोशित मजदूरों ने हादसे के विरोध में धरना शुरू कर दिया।  तथा मृतक के परिजनों को नौकरी तथा मुआवजा देने की मांग करने लगे , बताया जा रहा है कि मृतक कोथारी का निवासी है