कोरबा। कोल इंडिया के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल के गेवरा दीपका प्रवास के दौरान कटघोरा विधायक पुरषोत्तम कंवर ने उनसे गेवरा हाउस में मुलाकात कर छेत्र की समस्याओं के संबंध में चर्चा किया
।उन्होंने नेहरू शताब्दी चिकित्सालय को उन्नयन कर सुपर स्पेसटलिस्ट हॉस्पिटल बनाने,दीपका से हरदी बाजार एवं कबीर चौक से सरईसिंगार होते हुए हरदी बाजार सड़क को हो जाने के कारण पुर्निर्माण करने,हरदीबाजार बाईपास निर्माणाधीन सड़क व्हाया रातिज़ा – बम्हनीकोना-सरईसिंगार को 4 किलोमीटर आगे बढ़ा कर दीपका -पाली सड़क से जोड़ने ,पुनर्वास ग्राम मनगांव (लछमन नगर) के समीप 50 मीटर के अंदर निर्माणाधीन सीएचपी के कार्य को तत्काल रोकने अथवा यहां रह रहे भू विस्थापितों को अन्यत्र पुनर्वास करने की मांग करते हुये पत्र सौंपा।साथ ही भू विस्तापितों के लंबित नौकरी ,मुआवजा और पुनर्वास के संबंध में चर्चा कर इस संबंध में जल्द से जल्द कार्यवाही किये जाने को कहा।चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने सभी मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया ।
विधायक पुरषोत्तम कंवर के साथ कांग्रेस नेता एवं विधायक प्रतिनिधि तनवीर अहमद,रामशरण,सूरजदास मानिकपुरी भी उपस्थित थे।







