
कोरबा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कोसाबादी मंडल ने वृक्षारोपण कर अपने सरोकार दिखाए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यकाल को 8 साल पूर्ण होने पर घर.घर जाकर वृक्ष दान भी किया गया साथ ही पर्यावरण की महत्ता भी लोगों को बताई गई। इस आयोजन में कोसाबाड़ी मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी वृक्षारोपण किया।








