बिलासपुर. शराब के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देना 4 पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया. SSP पारुल माथुर ने शिकायत मिलने पर चारों पुलिसकर्मियों को लाईन हाजिर कर दिया. चारों पुलिसकर्मी पचपेढ़ी थाना में पदस्थ थे.
मिली जानकारी के अनुसार घटना पचपेढ़ी थाना क्षेत्र के मनवा गांव की है, जहां एक सप्ताह पहले मुखबिर से सूचना मिलने पर चार पुलिसकर्मी अवैध शराब पकड़ने गए थे. वहां उन्होंने एक ग्रामीण के घर दबिश देकर शराब की तलाशी ली. ग्रामीण की शिकायत के अनुसार घर मे तलाशी लेने पर शराब नहीं मिलने पर पुलिसकर्मियों ने अपने साथ लायी शराब की बोतलो को घर मे रख कर आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर दी.
ग्रामीण के घर पुलिसकर्मियों के द्वारा की गई कार्यवाही का घर की एक महिला ने वीडियो बना लिया था. वीडियो में महिला भैया हमारे घर में तो कुछ नहीं मिला है, फिर बाहर से शराब लाकर क्यों फंसा रहे हो. वीडियो में महिला के अनुसार पुलिसकर्मी अपनी गाड़ी की डिक्की में शराब की बोतलें लेकर आये थे. हालांकि वायरल वीडियो में एसा कोई भी कृत्य पुलिसकर्मियों द्वारा करता हुआ नहीं रिकार्ड हुआ है.









