शारीरिक-मानसिक प्रताडना की मिली शिकायत पर हुई कार्यवाही, कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल हटाये गये प्रधान पाठक
कलेक्टर संजीव झा ने जनचौपाल में आये प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
कोरबा /जनचौपाल में प्रधान पाठक के खिलाफ शारीरिक मानसिक रूप से प्रताडित करने के संबंध में मिली शिकायत पर कलेक्टर संजीव झा ने तत्परता दिखाते हुए कार्यवाही की निर्देश पर प्राथमिक शाला सुतर्रा में पदस्थ प्रधान पाठक महेत्तर लाल पटेल को मूल पदस्थापना से अन्य जनपद के प्राथमिक शाला में संलग्न किया गया है। जन चौपाल में प्रधान पाठक के खिलाफ शारीरिक मानसिक प्रताडना का गंभीर शिकायत प्राप्त हुआ था।प्रकरण की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने तथा प्रधान पाठक को अन्य स्कूल में पदस्थ करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिये थे। कलेक्टर के निर्देश पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर दिये है। स्कूल की एक अन्य शिक्षिका के विरूद्व गंभीर शिकायत प्राप्त हुआ उन्हे भी दूसरे जनपद के प्राथमिक शाला में संलग्न किया गया है। आयोजित जनचौपाल में एडीएम विजेन्द्र पाटले, डी.एफ.ओ. कोरबा प्रियंका पाण्डेय, डीएफओ कटघोरा प्रेमलता यादव, जिला पंचायत के सी. ई. ओ. नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय सहित सभी विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे। जिले वासियों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित जनचौपाल में लोगों की समस्याएं सुनी और उनके त्वरित निदान के लिए उपस्थित होने के निर्देश दिए थे।
130 लोगों ने अपनी समस्याओं-सुझावों से अवगत कराया। कलेक्टर ने संवेदनशीलता के साथ पहल करके नागरिकों की मदद करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। पात्रतानुसार सभी जरूरतमंदो की सहायता कर लाभान्वित करने के निर्देश दिये।









