
महाराष्ट्र की सियासत में बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, शिंदे गुट और भाजपा के बीच सरकार बनाने पर मंथन चल रहा है। भाजपा ने 8 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्रियों का ऑफर शिंदे गुट को दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, डिप्टी CM के लिए एकनाथ शिंदे का नाम रखा गया है। गुलाबराव पाटिल, संभुराज देशाई, संजय शिरसाट, दीपक केसरकर, उदय सामंत, मंत्री बन सकते हैं।
सियासी संकट के 3 बड़े अपडेट्स…
- MVA सरकार ने आज दोपहर ढाई बजे राज्य मंत्रियों की कैबिनेट बैठक बुलाई है। इसमें CM ठाकरे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे।
- शिंदे ने आज दोपहर 12 बजे बागी विधायकों की बैठक बुलाई है। इसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।
- शिवसेना मंत्री सुभाष देसाई ने शिंदे और बागी विधायकों को धमकी दी है। देसाई ने कहा- अगर बागी विधायक मुंबई एयरपोर्ट आए, तो उन्हें वहां से बाहर निकलने नहीं दिया जाएगा।
सामना में लिखा- BJP ने महाराष्ट्र के तीन टुकड़े करने की साजिश रची
महाराष्ट्र के जारी सियासी संकट के बीच शिवसेना के मुखपत्र सामना में मंगलवार को BJP और बागी विधायकों पर निशाना साधा गया। शिवसेना ने लिखा- दिल्ली में बैठे भाजपाई नेताओं ने महाराष्ट्र को तीन टुकड़ों में बांटने की खतरनाक साजिश रची।
इसमें लिखा- सरकार के पक्ष में खड़े लोगों को ED की फांस में फंसाकर आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। महाराष्ट्र के सियासी पटल पर यह खेल कब तक चलेगा? महाराष्ट्र के टुकड़े करने वालों के हम टुकड़े कर देंगे।











