Sunday, May 10, 2026

शिक्षक की मौत के कुछ घंटे बाद ही पत्नी की भी कोरोना से हुई मौत, 2 मासूम बच्चे मां के शव को घंटों उठाने का करते रहे प्रयास

knn24news/ जगदलपुर / कोरोना के कहर के बीच दिल दहला देने वाली कई तस्वीरें आ रही है। विचलित करने वाली एक ऐसी ही तस्वीर जगदलपुर के बास्तानार से आयी है। शिक्षक पिता की मौत के कुछ घंटे बाद ही दो मासूमों के सर से मां का साया भी उठ गया। मौत से अनजान बच्चे मां को सोया समझकर उठाते रहे, लेकिन मां नहीं उठी। वक्त की विडंबना समझिये या फिर कोरोना का डर, यतीम बच्चे घंटों मां-मां बोलकर बिलखते रहे, लेकिन किसी ने उन्हें गले लगाया और ना ही पुचकारा।

दरअसल बास्तानार में पदस्थ शिक्षक भागीरथी ओगरे कोरोना से संक्रमित हो गए थे। तबीयत बिगड़ी तो उन्हें डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया, इस दौरान उनकी पत्नी संतोषी ओगरे भी संक्रमित हो गईं। संतोषी की तबीयत ठीक थी, इसलिए वो घर पर ही आईसोलेट थे, संतोषी के साथ उसके दो बच्चे एक 5 साल की बेटी और दूसरा 3 साल का बेटा था। शनिवार की रात शिक्षक की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। अभी जैसे-तैसे शिक्षक का अंतिम संस्कार हुआ ही था, कि उसकी पत्नी की भी मौत हो गयी।