कोरबा। चन्द्रिका प्रसाद पाण्डेय नामक शिक्षक जो वर्तमान में वांकी साईड में संलग्न है जिसका मुल पदस्थापना ग्राम पौसरा स्कूल में है शिक्षक की मूल पदस्थापना जांजगीर जिले में शिक्षाकर्मी के रूप में हुई थीं उन्होने शासन को झूठा आवेदन दिया कि मेरी पत्नी कोरबा जिले में शासकीय कर्मचारी है जबकि उनकी पत्नी सामान्य गृहणी है)शिक्षक ने फर्जी आवेदन देकर अपना स्थानान्तरण कोरबा जिले में करा लिया। यहां पदस्थ शिक्षक चन्द्रिका प्रसाद पाण्डेय के अनैतिक कार्यों से काफ़ी परेशान है। वही अभिभावक भी परेशान हैं, शिक्षक चंद्रिका प्रसाद पांडेय द्वारा बच्चों को पढ़ाने में कोई रुचि नहीं है। स्कूल में अध्यापन कार्य करने की जगह वह अपने नेतागिरी एवं अनैतिक कार्यों में व्यस्त रहता है। स्कूल में प्रधान अध्यापक एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी की भी उसके साथ मिली भगत है। उक्त शिक्षक का स्थानान्तरण आदेश कई बार जारी हो चुका है परन्तु शिक्षा अधिकारी के साथ मिली भगत करके पुनः मनचाहे स्थान पर संलग्न हो जाता है।
शिक्षक व अभिभावक चाहते है की मामले की उचित जांच हो और चंद्रिका प्रसाद पांडेय को मूल स्थान जांजगीर जिला में भेजा जाय ताकि अनैतिक कार्यों एवं गलत आचरण का बच्चों पर दुष्प्रभाव ना पड़े।







