Sunday, June 14, 2026

शिक्षिका के मौत के मामले में जनसंगठन आया सामने, निकला कैंडल मार्च

जनसंगठन की बालको इकाई ने शिक्षिका स्वर्गीय संध्या शर्मा की दुर्घटना में मृत्यु असामयिक मृत्यु होने पर बालको सिविक सेंटर से रामलीला मैदान तक शांतिपूर्वक कैंडल मार्च किया तथा रामलीला मैदान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।

इस अवसर पर बालको इकाई के एडवोकेट श्री अब्दुल नफीस ने कहा की रूमगरा से रिसदी तक की सड़क बनाने की जिम्मेदारी बालको प्रबंधन की है एवं इस पर दिन रात बालको की गाड़ियां चलती हैं । इस सड़क पर कई लोगों की दुर्घटना में मृत्यु हुई है, बालको प्रबंधन को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सड़क सुधार का कार्य करना चाहिए ऐसा न होने पर जनसंगठन सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को बाध्य होगा।

जनसंगठन के संयोजक विशाल केलकर ने बताया इस श्रद्धांजलि सभा की सूचना बालको क्षेत्र के सभी राजनीतिक तथा सामाजिक क्षेत्र के लोगों को दी गई थी, परंतु बालको क्षेत्र से एक भी निर्वाचित जनप्रतिनिधि का न पहुंचना आश्चर्य का विषय है?
आखिर किन मजबूरियों में किसी भी राजनीतिक या सामाजिक संगठन ने इस घटना का संज्ञान लेकर विरोध प्रदर्शन नहीं किया, ये भी बहुत बड़ा सवाल है?

श्रद्धांजलि सभा में बालको क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष सम्मिलित हुए तथा कोरबा और दर्री के लोगों ने भी सम्मिलित हो कर इस अन्याय के विरुद्ध अपना रोष प्रकट किया है