Wednesday, March 4, 2026

“श्रीकृष्णा” के भीष्म पितामह आर्थिक तंगी से जूझ रहे, मीडिया पर लगाई मदद की गुहार

knn24news/ मुंबई /मेरे परिवार ने भी मेरा साथ छोड़ द‍िया है. भगवान का शुक्र है कि मुझे अभी तक कोरोना नहीं हुआ है लेकिन मुझे दूसरी स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं हैं. मैं बस यही उम्‍मीद कर रहा हूं कि मुझे एक नई और बेहतर सुबह देखने को मि‍लेगी.

यह बात महाकाव्य श्रृंखला ‘श्री कृष्ण’ में भीष्म पितामह की भूमिका निभाने वाले इंदौर के रहने वाले सुशील नागर ने सोशल मीडिया में शेयर की औऱ मदद की गुहार लगाई हैं.कोरोना महामारी में कोई काम नहीं मिलने के कारण वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और उनकी सारी जमा पूंजी भी समाप्‍त हो चुकी है। इस आर्थिक तंगी में एक्‍टर सुनील नागर को मुंबई के ओशिवारा क्षेत्र में अपना घर बेचना पड़ गया। वह इस समय मुंबई में एक किराए के फ्लैट में रह रहे हैं और आलम ये है कि हर दिन के खाने के लिए भी उनके पास रुपए शेष नहीं बचे हैं।
उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने खाली बैंक अकाउंट की तस्‍वीर साझा की है।