श्रीनगर के सौरा इलाके में मंगलवार को पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक पुलिसकर्मी को गोली लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिसकर्मी की पहचान आमिर हुसैन लोन के रूप में हुई है। मुठभेड़ में एक आतंकी भी घायल हुआ है। पुलिस के मुताबिक आतंकी लश्कर-ए-तैयबा संगठन से जुड़े हैं।










