Friday, September 25, 2026

सब इंजीनियर की मिली लाशः लोगों को डेम में तैरता मिला शव, हत्या है या आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी

knn24news/ रायगढ़ । सब इंजीनियर की डेम में लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। मृतक इंजीनियर का नाम एमएस नेताम था।
दरअसल मामला केलो डेम का है। आज सुबह सब इंजीनियर की लाश डेम में तैरते हुये पायी गई, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक की पहचान एमएस नेताम के रूप में हुई है।
फिलहाल इंजीनियर की मौत मामले में पुलिस परिजनों को सूचना देकर जांच में जुट गई है। पुलिस मामले को हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जोड़कर इसकी जांच कर रही है।