knn24.com/दीपका.बेटी को दहेज में 35 पौधे देकर विदा किया गया। अब यह चरामेती फाउंडेशन परिवार की परंपरा बन चुकी है। इसके पहले संगठन प्रमुख प्रशांत महतो ने दो साल पहले अपनी बहन की शादी में दहेज में पौधे व मेहमानों को भी भी रिटर्न गिफ्ट के रूप में पौधे दे चुके हैं।

अब यह पेड़ बनकर फल भी दे रहे हैं। दीपका निवासी चंद्रभूषण महतो के भाई महेंद्र कुमार महतो की बिटिया नम्रता का विवाह कोरबा के सेवक राम जायसवाल के पुत्र अविनाश जायसवाल के साथ कबीर भवन सामाजिक रीति-रिवाज से संपन्न हुई।

जब बेटी को विदा करने का वक्त आया तो परिवार ने दहेज के सामान के साथ 35 पौधे देकर विदा किए। प्रशांत महतो भी अपने विवाह में गिफ्ट की जगह पुरानी व नई किताबों को उपहार के रूप में मिलने की इच्छा जाहिर किया था। इसे दोस्तों व समाज के रिश्तेदारों ने पूरा किया था।

चर्चा में उन्हाेंने ताया कि घरेलू कार्यक्रम में कुरूतियों को छोड़कर समाज को संदेश देने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी कर नवाचार की कोशिश रहती है। इस पहल का लोगों में असर होता भी दिख रहा है।