कोरबा के श्यांग थाना अंतर्गत लेमरू में सौतेले सुसर ने अपनी बहू को हवस का शिकार बनाया। पीड़िता अपनी बहन की शादी में मायके गई हुई थी, उसके साथ उसका सुसर भी गया हुआ है। इसी बीच वह अपनी छोटी बहन के साथ के साथ मामा के घर गयी हुई थी। जहां मौका देखकर आरोपी कन्हैया लाल श्रीवास उर्फ डिस्को ठाकुर ने घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को लेमरू पुलिस ने घटना के 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत कार्यवाही की जा रही है।







