Monday, September 21, 2026

ससुर, बहू को बनाता था हवस का शिकार…

ससुर की हैवानियत का एक मामला छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से सामने आया है. जहां ससुर अपनी बहू को अपनी हवस का शिकार बनाता था. उससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि जब ये बात पीड़िता ने अपने पति यानी आरोपी के बेटे को बताई तो उसने उसका साथ देने के बजाए कहा… जो हो रहा है होने दे.

जिसके बाद आरोपी ससुर का हौसला बढ़ गया और दरिंदा ससुर अपनी बहू को आए दिन अपनी हवस का शिकार बनाने लगा. जिसके बाद पीड़िता न्याय के लिए सीपत पुलिस के पास पहुंची है. मामले की शिकायत पर सीपत पुलिस ने पति व ससुर को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है.

सीपत थाना क्षेत्र में रहने वाली 27 वर्षीय एक विवाहिता ने थाने में शिकायत की है, जिसके मुताबिक युवती की 6 साल पहले शादी हुई, उसका एक बच्चा भी है. उसके ससुर नियत उस पर खराब थी, वह शादी के बाद से ही उससे छेड़छाड़ करता था और पति को बताने के बाद भी उसने इस ओर ध्यान नहीं दिया.

ससुर ने पहली बार जब महिला से दुष्कर्म किया, तो उसने इसकी जानकारी अपने पति को दी, लेकिन पति ने पिता को कुछ कहने की बजाय उसे घर से ही निकालने की धमकी दी. धीरे-धीरे ससुर का हौसला बढ़ गया और वह पीड़िता से दुष्कर्म करने लगा.

परेशान महिला विरोध किया, तो उसे घर से निकाल दिया गया. जिसके बाद वह मायके में रह रही है. पीड़िता ने मामले की शिकायत थाने में की, पुलिस ने पति व ससुर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.