सक्ती। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत जो कहते हैं वह करते हैं चाहे वह क्षेत्र के विकास हो या स्कूली बच्चों को प्रोत्साहन करने की बात हो कुछ दिन पूर्व ही स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में विधान सभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत द्वारा किए गए बच्चों के साथ वादा को पूरा किया छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ सक्ती द्वारा 25 दिसंबर 2021 को आयोजित*सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे थे जहां उनके द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं के द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई थी
बच्चों के नृत्य से मंत्रमुग्ध होकर सहभागिता करने वाले बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चों को ₹2000 पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी जिस पर 26 मई को हटरी धर्मशाला में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति में सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को चेक वितरण किया जाएगा
वही माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड में प्रदेश स्तर पर जांजगीर-चांपा जिले में टॉपर आए हुए बच्चों का सभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत सम्मानित करेंगे शहर के हटरी धर्मशाला स्थित प्रथम मंजिल के सभागार में 26 मई को सुबह 11:00 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत विगत दिनों दसवीं-बारहवीं की संपन्न बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में टॉपर रहे शक्ति जिले के बच्चों का सम्मान करेंगे
इसकी जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के संरक्षक एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं जिला खनिज न्यास निधि के सदस्य श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि 26 मई को सुबह 11:00 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सक्ति जिले के 11 टॉपर छात्र-छात्राएं एवं प्रदेश स्तर से टॉपर करने वाले 4 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा वही विगत दिनों छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा शहर के आत्मानंद स्कूल परिसर में संपन्न स्कूली छात्र/छात्राओं के संयुक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले समस्त बच्चों को प्रति छात्र दो ₹2000/-दो हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई थी
तथा उपरोक्त घोषणा के अनुरूप 26 मई को विधानसभा अध्यक्ष महंत के हाथों 364 स्कूली बच्चों को राशि का चेक प्रदान किया जाएगा 516 बच्चों का चेक वितरण होना था परंतु सभी बच्चों का चेक नहीं बन पाया है जिन बच्चों का चेक नहीं बना है उन्हें शीघ्र ही कुछ दिनों पश्चात वितरण किया जाएगा सांस्कृतिक कार्यक्रम में काफी संख्या में बच्चों ने सहभागीता की थी, जिसमें कि 364 बच्चों को प्रथम चरण में प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया जाएगा, तथा इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे
छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के संरक्षक श्यामसुंदर अग्रवाल ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहन देने की दिशा में स्थानीय विधायक एवं विधान सभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत निरंतर सक्रियता के साथ पहल करते हैं, तथा विधानसभा अध्यक्ष महंत ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले अगले सभी बच्चों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की अनुकरणीय पहल की थी, जिसका सभी ने स्वागत किया था, श्यामसुंदर अग्रवाल ने 26 मई को ऐसे सभी स्कूली बच्चे जिन्होंने छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा संपन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागीता की थी, तथा जिले के बोर्ड परीक्षाओं के सभी टॉपर छात्र/ छात्राओं को उपरोक्त समारोह में ससम्मान उपस्थित होने का आग्रह किया है










