Monday, October 12, 2026

सीएम सोरेन पर बड़ा फैसला आज! विधायकी पर फैसला ले सकते हैं राज्यपाल

झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भविष्य पर आज बड़ा फैसला आ सकता है. झारखंड के राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आज राज्यपाल रमेश बैस सीएम सोरेन को विधायक पद के अयोग्य ठहराने का आदेश चुनाव आयोग को भेज सकते हैं. सोरेन की विधानसभा सदस्यता खनन पट्टे के मामले के कारण अधर में लटकी हुई है. इस बीच यूपीए के सभी विधायकों को एकजुट रखने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं. देखें ये रिपोर्ट.