
कोरबा- पिछली रात्रि कोरबा के भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल बुधवारी क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं जानी। इस दौरान बस्तीवासियों ने बताया कि सीएसईबी द्वारा उन्हे जगह खाली करने का नोटिस दिया गया है। जबकि वे यहां कई दशको से रह रहे है। लोगों का कहना हैं कि वे जगह खाली नहीं करेगें। बुधवारी सहित विभिन्न स्थानों पर सीएसईबी की ही जमीन पर और भी कब्जे हैं पहले उन्हे प्रबंधन खाली कराए फिर वे क देगरें इसके साथ उन्होने अपनी मांग को मनवाने के लिए सरकार के समक्ष प्रदर्शन करने का भी ऐलान किया।
भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल ने भी लाूेगों की समस्या सुनी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। बैठक के दौरान भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवालए भाजपा पिछड़ा वर्ग के झगेन्द्र देवांगन और चेम्बर ऑर्फ कॉमर्स के उपाध्यक्ष शिवशंकर अग्रवाल एवं अन्य लोग शामिल हुए।







