Wednesday, July 1, 2026

*सीतामढ़ी रेत घाट मैं हो रहा है अवैध मिट्टी और रेत का उत्खनन माफिया बैरियर को तोड़ कर रहे हैं चोरी*

मोती सागर पारा स्थित रेत घाट है जहां जय सोनी नामक व्यक्ति ने ठेका लिया था प्रशासन ने जून से रेत घाट पर प्रतिबंध लगा दिया था और वहां लगे बैरियर पर श्री लगा सील के साथ ताला भी जड़ दिया गया लेकिन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि प्रशासन के लगे मोहर को तोड़कर अवैध उत्खनन जोरों पर किया जा रहा है रात के 1:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक गाड़ियों का काफिला रोड पर पराठे मारता है इसके बाद अवैध मिट्टी का उत्खनन सीतामढ़ी के लगे कुछ भी दूरी से चालू हो जाता है प्रशासन की कारवाही इतनी ढीली है कि दिनदहाड़े या खेल खेला जा रहा है खबर लगने के तत्पश्चात प्रशासन जागकर 12 गाड़ियों पर कार्यवाही कर खानापूर्ति करता है इसके बाद या काम फिर जोरों पर चालू हो जाता है एक शुभचिंतक द्वारा बताया गया कि या खेल बड़े पैमाने पर खेला जा रहा है आखिर कौन है इनका गुरु यह तो वक्त रहते पता ही चल जाएगा