Tuesday, September 29, 2026

सोने-चांदी की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए क्या है आज 10 ग्राम Gold के भाव

knn24news/ नई दिल्ली: कोरोना का संक्रमण बढ़ने के साथ ही सोने-चांदी की कीमतों में फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों तक दामों में आ रही गिरावट के बाद अब सोने के भाव बढ़ने लगे हैं। गुरुवार को एक बार फिर से सोने के दाम में तेजी आ गई, जिसके बाद कीमत 45 हजार रुपए के पार पहुंच गई है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी तेजी आई है।

मिली जानकारी के अनुसार सोने की कीमतों में पिछले चार दिनों के भीतर हजार रुपए बढ़े हैं। बताया जा रहा है कि शादी का सीजन आते ही सोने की मांग बढ़ रही है, जिसके चलते कीमतों में भारी इजाफा हो रहा है। पिछले हफ्ते तक सोना 44332 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। व हीं 18 मार्च को सोने की कीमत 45253 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई।

चार दिन में दिखी तेजी

डेटसोने का सुबह का भाव Rs/10Gmसोने का शाम का भाव Rs/10Gmचांदी का सुबह का भाव RS/Kgचांदी का शाम का भाव RS/Kg
18 मार्च 202145253—67590—
17 मार्च 202144965447916652766654
16 मार्च 202144926448616730466940
15 मार्च 202144827448286653566965
12 मार्च 202144601443326648065841