हरदी बाजार। कोरबा के उपनगरीय क्षेत्र में भी आजादी का जश्न मनाया गया। हरदीबाजार के अंबेडकर चौक के पास बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिभा में माल्यार्पण कर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया । नारेबाजी के साथ माल्यार्पण कर पूजा अर्चना किया गया । इस अवसर पर नरेश टंडन शांतिलाल टंडन, विमल चंद आनंद, पोर्ते सर , हीरालाल आहिर, भोज प्रसाद चंद्राकर, डॉक्टर राजू राज, रोशन राठौर, भवानी नेताम, सुभाष मंडावी, तेज प्रकाश अनंत, सुंदर मरकाम, परदेसी गोड़, बिरजू चौकसे, दिनेश पाटले, धरम नेताम, जगमल नेताम ,संतोष कुमार, गोलू लहरें रूपचंद चंद्राकर एवं सैकड़ों ग्रामवासी जश्न ए आजादी के अवसर पर उपस्थित थे ।









