श्रीमति कविता सोनी भागलपुर बिहार में 9.9.1985 जन्मी और चाइल्ड साइकोलॉजी ऑनर्स किया। श्री राकेश सोनी जी से शादी करके 28.11.2005 में कोरबा आई… दो प्यारे बेटों की मां बनने के बाद, शादी के 10 साल बाद अपने खुद के *समर कैंप न्यूडेज एक्टिविटी क्लासेस स्टार्ट किए जिसके साथ ही साथ कुछ राष्ट्रीय कमेटी एवं संस्थाओं ,जेसीआई ,मारवाड़ी युवा मंच सदस्यता ली एवं *2018 में मारवाड़ी युवा मंच एवं 2019 में जेसीआई कोरबा सेंटर की महिला विंग की अध्यक्षा पद संभाला, 2019 मे जीसीआई नेशनल के द्वारा मोस्ट एक्टिव लेडीस इन इंडिया के अवार्ड से सम्मानित किया गया…*
2019 के नवंबर से फैशन शो में वर्क करते हुए काफी ट्रेनिंग दी बच्चों एवं बड़ों के ग्रूमिंग वर्कशॉप के साथ कई फैशन शो किए…
पिछले 6 साल से लगातार छत्तीसगढ़ के अनेक शहरों एवं संस्थाओं से जुड़कर महिलाओं एवं बच्चों के प्रोत्साहन के लिए काफी कार्य किए हैं।
वर्ल्ड ऑफ टैलेंट मेरठ के साथ जुड़कर आर के फैशन रनवे द्वारा छत्तीसगढ़ में पहली बार किड्स फैशन शो कि राज्य स्तर 25.12.2021 में प्रतियोगिता आयोजित की। जिससे बच्चों के साथ ही अभिभावकों को भी अन्य क्षेत्रों से जुड़ने का मौका मिला और लगातार छत्तीसगढ़ में नए विचारों के साथ नए कार्यक्रम एवं अन्य संस्थाओं के लिए कार्य करने की योजनाएं रही है।
कोविड-19 मे कविता जी ने घर बैठे दिल्ली मेडिकल में अपनी काउंसलिंग की सेवा दी।











