Sunday, May 10, 2026

अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, पुलिस की समझाइश के बाद टला तनाव

Jagdalpur बस्तर जिले के भानपुरी क्षेत्र में एक महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर विवाद की स्थिति बन गई, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए तनाव पैदा हो गया।

जानकारी के अनुसार, धर्मांतरित महिला के परिजन गांव के पास शव को दफनाना चाहते थे। इसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों और कुछ हिंदूवादी संगठनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि जिस जमीन पर दफनाने की तैयारी की जा रही थी, वह वन भूमि है और वहां ऐसा करना नियमों के खिलाफ है।

मामला बढ़ने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद परिजन शव को वहां से हटाने के लिए तैयार हो गए।

इसके बाद शव को करकपाल स्थित ईसाई कब्रिस्तान ले जाया गया, जहां विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

 स्थिति नियंत्रण में
पुलिस की तत्परता और समझाइश के चलते मामला शांत हो गया है और फिलहाल क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।