Wednesday, July 29, 2026

अंबेडकर अस्पताल के लैब टेक्नीशियन की अपने ही हॉस्पिटल में वेंटिलेटर न मिलने से हुई थी मौत, अब 12 दिनों से भाई मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रहा

knn24news/ यपुर के अंबेडकर अस्पताल में ओम प्रकाश चौहान लैब टेक्नीशियन का काम कर रहे थे। कोरोना की सैंपलिंग और टेस्टिंग टीम से जुड़ कर काम कर रहे ओम खुद कोरोना संक्रमित हुए। इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल में ही वेंटिलेटर बेड इन्हें नहीं मिला, स्ट्रेचर पर पड़े-पड़े युवक ने दम तोड़ दिया। अब मौत के 10 बाद भी डेथ सर्टिफिकेट जारी नहीं किया गया है। ओम का भाई विवेक चौहान चेहरे पर मायूसी लिए जिला चिकित्सा अधिकारी, अंबेडकर अस्पताल के डॉक्टर्स, नगर निगम के महापौर के पास जाकर अपने भाई के डेथ सर्टिफिकेट जारी करने की मांग कर चुका है। हर जगह से ऐसी ही जवाब मिलते हैं – हम से न हो पाएगा, यहां नहीं बनेगा, हम कैसे बना देंगे ?

डेढ़ करोड़ लोग ठीक भी हुए
तेजी से बढ़ते मामलों के बीच एक अच्छी खबर भी है। संक्रमण से ठीक होने वालों का आंकड़ा भारत में डेढ़ करोड़ के पार हो गया है। मतलब अब तक देश में 1 करोड़ 50 लाख 78 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे का आंकड़ा देखें तो इस बीच रिकॉर्ड 2.70 लाख लोग रिकवर हुए हैं। अब तक एक दिन में ठीक हुए मरीजों का ये आंकड़ा सबसे अधिक है। इससे पहले मंगलवार को 2.62 लोग रिकवर हुए थे। ओवरऑल रिकवरी रेट में भी 1.8% की बढ़ोतरी दर्ज हुई। ये अब 82.08% हो गया है।