Sunday, May 10, 2026

अखाड़ा परिषद ने योगी सरकार के जनसंख्या नियंत्रण कानून का समर्थन किया; बोले- मुस्लिम व्यक्ति की पत्नियां

उत्तर प्रदेश में जनसंख्या कानून का ड्राफ्ट सामने आने के बाद घमासान मचा है। साधु-संतों की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद भी अब इसमें उतर गई है। परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने योगी सरकार के जनसंख्या कानून का समर्थन किया है। उन्होंने मुस्लिम धर्म गुरुओं से सवाल किया है कि आखिर बच्चा पैदा करने में अल्लाह की क्या देन है? उनका कहना है कि मुस्लिम समाज में भले ही तीन महिलाओं से विवाह करने की छूट हो पर तीनों के बीच दो ही बच्चे पैदा करने की इजाजत मिलनी चाहिए।

नरेंद्र गिरि ने कहा कि जनसंख्या विस्फोट कई समस्याओं का कारण है। इसलिए यह जरूरी है कि लगातार बढ़ रही जनसंख्या पर तत्काल रोक लगाई जाए। जनसंख्या नियंत्रण के लिए ऐसा सख्त कानून बनाना चाहिए, जिसे हर नागरिक को मानना बाध्यकारी हो। जनसंख्या बढ़ने का सीधा प्रभाव अच्छी शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था पर पड़ता है।

उन्होंने यह भी कहा कि मुस्लिम समाज में तीन शादियों की छूट है। ऐसे में किसी भी मुस्लिम व्यक्ति को हर पत्नी से 2 बच्चे पैदा करने की इजाजत कतई नहीं होनी चाहिए। पत्नी चाहे तीन हों, लेकिन बच्चे दो ही होने चाहिए। देश की बढ़ रही जनसंख्या सबसे बड़ी समस्या है। इसलिए सभी धर्मों के लोग मिलकर ही इस समस्या से निजात पा सकते हैं।