Thursday, August 20, 2026

अगले महीने में कुल 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें बैंकिंग से जुड़े जरूरी काम

नई दिल्लीः Banks to closed for 16 days बैंक से जुड़े अधिकतर काम आज​कल ऑनलाइन हो जाते हैं। बावजूद इसके कई कुछ काम ऐसे हैं, जिनके लिए कभी-कभी आपको बैंक की ब्रांच में जाना पड़ सकता है। अगर आपको भी अगले महीने यानी जूलाई में बैंक ब्रांच जाने की जरूरत है, तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। जूलाई महीने में कुल 16 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।
Banks to closed for 16 days दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी करता है, जिसमें हर राज्य में होने वाली बैंक छुट्टी की जानकारी होती है। इस कैलेंडर में उन बैंकों के बारे में बताया गया है, जिनमें ब्रांच राज्यों में विशेष तारीखों पर बंद रहेंगे। इस लिस्ट के अनुसार जुलाई में कुल 16 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।
इन तारीखों को बंद रहेंगे बैंक
  • 1 जुलाई: कांग (रथजात्रा)/ रथ यात्रा- भुबनेश्वर और इंफाल में बैंक बंद
  • 3 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 5 जुलाई 2022 – मंगलवार – गुरु हरगोबिंद का प्रकाश दिवस – जम्मू और कश्मीर
  • 6 जुलाई 2022 – बुधवार – एमएचआईपी दिवस – मिजोरम
  • 7 जुलाई: खर्ची पूजा- अगरतला में बैंक बंद
  • 9 जुलाई: शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार), ईद-उल-अधा (बकरीद)
  • 10 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 11 जुलाई: ईज-उल-अजा- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
  • 13 जुलाई: भानू जयंती- गंगटोक में बैंक बंद
  • 14 जुलाई: बेन डिएनखलाम- शिलांग में बैंक बंद
  • 16 जुलाई: हरेला- देहरादून में बैंक बंद
  • 17 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 23 जुलाई: शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
  • 24 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 26 जुलाई: केर पूजा- अगरतला में बैंक बंद
  • 31 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)