Sunday, April 19, 2026

अनिश्चित कालीन हडताल व उत्पादन ठप्प करेगा भूविस्थपित किसान एकता मंच

कोरबा। भूविस्थपित किसान विगत 20 वर्षों से रोजगार के लिए प्रयासत है लेकिन एस ई सी एल कुसमुंडा द्वारा बार बार गुमराह कर झूठा आश्वासन दिया जा रहा है जिससे वे मानसिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर होते जा रहे है। ये लोग लगातार 10 माह से धरना प्रदर्शन करते हुए जीएम महाप्रबंधक मुख्यलय के सामने शांतिपूर्वक बैठे है। लेकिन एस ई सी एल कार्यालय में जानकारी के लिए जाते है तो उन्हें कुछ नहीं बताया जाता है भू-विस्थापितों के साथ गुंडा गर्दी अफसरशाही की जा रही है।

बेरोजगारों को रोजगार नहीं देने पर भूविस्थपित किसान एकता मच के द्वारा अनिश्चित कालीन हडताल एवं खदान उत्पादन ठप्प के साथ ही मुख्य प्रबंधन उग्र घेराव करने की चेतवानी दी गई है। संघ ने इसकी समस्त जवाबदारी एस ई सी एल कुसमुंडा प्रबंधन एवं आर के बधावन os अधिकारी को दी है उन्होंने अधिकारी आर के बधावन के ऊपर हमेशा झूठा आश्वासन देने का आरोप लगाया है ।