Sunday, May 10, 2026

अनुसूचित जाति जनजाति के बच्चों को अवलंब दिया जाए रुका हुआ स्कॉलरशिप अखिल भारतीय सतनामी समाज के अध्यक्ष ने स्कूल शिक्षा मंत्री से की मांग

कोरबा जिले सहित प्रदेश के एक लाख से अधिक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के बच्चों की छात्रवृत्ति की राशि उनको वर्ष 2019-20 से नहीं दी गई है । पिछले वर्ष से छात्रा इस लाभ से वंचित है। इसके कारण बच्चों के पढ़ाई से संबंधित सामानों को खरीदने में परेशानी हो रही है । अखिल भारतीय सतनाम युवा मंच के अध्यक्ष मनीराम जांगड़े ने स्कूल शिक्षा मंत्री सहित भूपेश सरकार से बच्चों को अविलंब छात्रवृत्ति का लाभ देने की मांग की है।