Thursday, April 2, 2026

अनोखे विरोध से गरमा गई है शहर की राजनीति, जानिए पूरा मामला

कोरबा। ऊर्जा नगरी में रेत की कालाबाजारी के खिलाफ भाजपा ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए रेत की नीलामी की। इस अनोखे प्रदर्शन से शहर की राजनीति में गर्माहट आ गई है।

कांग्रेस सरकार के ​खिलाफ हमला हुई भाजपा के इस प्रदर्शन की शहर में जोरदार चर्चा है। शहर के लिए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चवालानी के लिए नारे.. मंत्री कब राज में रेत बिकेगी राशन कार्ड में… का मजा ले रहे हैं। भाजपा के इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शहर की आम जनता शामिल रही।

बता दें कि कोरबा जिले के रेत घाटों से रेत उत्खनन पर लगे प्रतिबंध को हटे डेढ़ माह बीत गया है। लेकिन, अभी भी रेत अधिक दर पर लोगों को मिल रही है। जिससे शहर में अपने घरों के निर्माण कराने वाले लोग परेशान हैं वो भाजपा के विरोध प्रदर्शन को अपना समर्थन देने आज नीलामी स्थल पर जुटे थे, इस दौरान जिला प्रशासन और कांग्रेस सरकारक के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।

शहरवासियों का कहना है कि कंस्ट्रक्शन कार्य को समय पर पूरा कराने के लिए लोगों को तीन से चार गुना अधिक रेट पर रेत खरीदना पड़ रहा है। रेत के इसी कालाबाजारी का विरोध करने कोरबा भाजपाइयों ने आज अनोखा प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल के द्वारा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी के नेतृत्व में निहारिका सुभाष चौक पर रेत की नीलामी का प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान भाजपाइयों ने “मंत्री जी के राज में रेत बिकेगी राशन कार्ड में” जैसे बैनर पोस्टर लगाकर रेत की कालाबाजारी के लिए जिला प्रशासन और राज्य सरकार को घेरने की कोशिश की।

 

वहीं निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि रेत का अवैध उत्खनन धड़ल्ले से हो रहा है। जिम्मेदारों ने रेत माफियाओं को शह देकर इसे कमाई का जरिया बना लिया है।

 

दरअसल सीमावर्ती जिलों में रेत रायल्टी चालू हो गई है। लेकिन, कोरबा में रेत रायल्टी शुरू नहीं हुई है। आज भी शहर के दोनों प्रमुख रेत घाट मोतीसागर पारा व गेरवाघाट बंद हैं। जबकि, शहरी क्षेत्र में अवैध रेत घाट खुलेआम चल रहे हैं। प्रशासन की नाक के नीचे रेत की कालाबाजारी हो रही है।