अफगानिस्तान के कंधार में ब्लास्ट:लगातार दूसरे शुक्रवार को शिया मस्जिद में धमाका; 32 लोगों के मारे जाने की खबर, 50 से ज्यादा घायल

अफगानिस्तान के कंधार में शिया समुदाय की मस्जिद में शुक्रवार को बम धमाका हुआ। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 32 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा घायल हुए। विस्फोट जुमे की नमाज के दौरान हुआ। अफगानिस्तान में लगातार दूसरे शुक्रवार को शिया मस्जिद को निशाना बनाया गया है।https://twitter.com/i/status/1448945165817745441