Monday, April 6, 2026

अभिनेता दिलीप कुमार का निधन,इलाज के दौरान मुम्बई के हिंदुजा अस्पताल में ली अंतिम सांस

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का आज मुंबई में निधन हो गया. उन्होंने मुंबई स्थित हिंदुजा अस्पताल में तकरीबन सुबह 7.30 बजे अंतिम सांस ली.अस्पताल के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ जलील पारकर ने इस बात की पुष्टि की.

बता दें कि बीते दिनों अभिनेता को सांस लेने में आ रही दिक्कत के चलते 29 जून को मुंबई के खार में स्थित हिंदुजा अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था.

इसके अगले दिन ट्विटर पर उनकी ओर से एक बयान जारी किया गया. इसमें लिखा था: दिलीप साहब को तबीयत खराब होने के चलते खार स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह यकीनन आपके प्यार और प्रार्थनाओं की सराहना करते हैं