
जब से दबंग भाई जान यानी सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है। तभी से मुंबई पुलिस सक्रिय हो गई है। मामले की तहकीकात में जुट गई है। इस मामले की परत दर परत राज खोलने में लगी है। जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने साल 2021 में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पूछताछ में सलमान की हत्या की साजिश की बात कबूल की थी
यह पहला मौका नहीं है, जब सलमान खान को इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। उसने सलमान को मारने के लिए साजिश भी रची थी। हालांकि, यह आखिर वक्त में फेल हो गई थी।
लॉरेंस बिश्नोई ने पूछताछ में खुलासा किया था कि संपत के पास पिस्टल थी। इससे वह ज्यादा दूर तक निशाना नहीं लगा सकता है। ज्यादा दूरी होने की वजह से ही संपत सलमान खान तक नहीं पहुंच पाया। इसके बाद संपत ने अपने गांव के दिनेश फौजी के जरिए एक RK स्प्रिंग राइफल मंगवाई। ये राइफल बिश्नोई ने अपने जानकार अनिल पांड्या से 3-4 लाख में खरीदी थी। लेकिन जब राइफल दिनेश के पास थी। तभी वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद संपत नेहरा भी गिरफ्तार हो गया।लॉरेंस ने खुलासा किया था कि उसने सलमान खान को मारने के लिए राजस्थान के गैंगस्टर संपत नेहरा से कहा था। इसके बाद संपत नेहरा मुंबई गया था। संपत ने सलमान खान के घर की रेकी भी की थी।
सलमान खान के घर पहुंची पुलिस, बढ़ाई गई सुरक्षा …….
सलमान खान (Salman Khan) को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस एक्शन में आ गई है. आज मुंबई पुलिस की एक टीम सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंची है।
कल सलमान खान और उनके पिता सलीम खान के नाम से अज्ञात शख्स ने लेटर भेजा था. यह लेटर रविवार को बांद्रा के बैंडस्टैंड प्रोमेनाड में मिला था. लेटर सलीम खान के गार्ड को उस जगह मिला था जहां सलीम अपनी मॉर्निंग वॉक के बाद जाकर बैठते हैं।
