Monday, August 17, 2026

अमेरिका में किडनैप 4 भारतीयों के शव मिले:3 दिन पहले कैलिफोर्निया से अगवा किए गए थे, चारों की गोली मारकर हत्या की गई

अमेरिका के कैलिफोर्निया में तीन दिन पहले अगवा किए गए पंजाबी परिवार के सभी सदस्यों के शव बरामद हो गए हैं। इनमें एक 8 महीने की बच्ची भी शामिल है। मर्स्ड काउंटी शेरिफ वर्न वार्नके ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने इस पूरी घटना को भयानक और डरावना बताया है। चारों की गोली मार कर हत्या की गई।अमेरिकी अधिकारियों ने बताया था कि चारों लोगों को बीते 3 अक्टूबर को दक्षिण हाईवे 59 के 800 ब्लॉक से अगवा कर लिया गया था। इस परिवार का अमेरिका में खुद का ट्रांसपोर्ट बिजनेस है।यह परिवार पंजाब के होशियारपुर जिले के टांडा के हरसी गांव का रहने वाला है। मर्स्ड काउंटी से सोमवार को 36 साल के जसदीप सिंह, उनकी पत्नी जसलीन कौर (27 साल) और बेटी आरोही (8 साल) और 39 साल के भाई अमनदीप सिंह को अगवा किया गया था।