
knn24news. प्रदेश के IAS अफसर अवनीश शरण अक्सर यूथ को मोटिवेट करते हैं। एक दिन पहले उन्होंने अपनी 10वीं की मार्कशीट ट्वीटर पर पोस्ट की। अब इसमें लिखे नंबर्स को देखकर UPSC की तैयारी करने वाले युवा मोटिवेट हो रहे हैं। कुछ ने तो तैयारी छोड़ दी थी वो अब अवनीश शरण की मार्कशीट देखकर दोबारा तैयारी करने का मन बना रहे हैं।
IAS अवनीश के इस पोस्ट को कुछ ही घंटों में 29 हजार से अधिक लाइक मिले हैं। कई बार ऐसा होता है कि परीक्षा में हम सफल नहीं हो पाते हैं या उम्मीद से बहुत ही कम अंक आते हैं। ऐसे में युवा पूरी तरह से निराश और हताश हो जाते हैं। IAS अवनीश ने ऐसे ही लोगों को संदेश देने अपने मार्कशीट पोस्ट की है।
2009 बैच के आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने 10वीं की परीक्षा थर्ड डिवीजन से पास की। उन्होंने बिहार स्कूल एग्ज़ामिनेशन बोर्ड की यह परीक्षा 314/700 अंकों (थर्ड डिवीज़न) के साथ 1996 में पास की थी। एक ट्विटर यूज़र ने इसे ‘प्रेरणादायक’ बताया और एक ने कमेंट किया, “सर डिग्री तो सिर्फ एक कागज़ का टुकड़ा है और कुछ नहीं. इस पोस्ट को कई लोगों ने बहुत ही ज्यादा पसंद किया है।
इस पोस्ट से प्रेरित होकर एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है कि सर आप विश्वास नहीं करेंगे, मुझे भी 314 अंक प्राप्त हुए थे, मगर मैंने अपनी यूपीएससी की तैयारी छोड़ दी, मगर आपके मार्क्स देखकर मैं काफी प्रभावित हुआ मैं फिर से तैयारी करूंगा।
इस ट्वीट का रिप्लाई करते हुए अधिकारी अवनीश शरण ने बधाई दी है। उन्होंने संदेश दिया कि कई बार हमें कम अंक मिलते हैं, इसका मतलब ये नहीं कि हम अपनी तैयारी छोड़ दें। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमें हमेशा मेहनत करते रहना चाहिए।








