Wednesday, August 5, 2026

अवैध निर्माण को निगम प्रशासन ने हटाया 

कोरबा. छत्तीसगढ़ में अवैध निर्माण की तूफान(storm) आ गई है। लोग शहर हो या गांव हो हर जगह सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रहे है। इतना ही नहीं सरकारी जमीनों पर पक्के मकान बना रहे है। इस ओर ना ही शासन व प्रशासन का ध्यान जाता है। लोग शहर हो या गांव में जमीन कब्जा कर उसे बेच रहे है। और अपनी आमदनी का जरिया बना रहे है। जमीन कब्जा को लेकर राज्य के नेता भी पीछे नहीं हट रहे है। अपने पद का पूरा फायदा उठाकर सरकारी जमीनों पर बेधड़क कब्जा कर रहे है। जिला प्रशासन भी कार्यवाही नहीं कर रही है। जहां हो रही है वह गरीबों के आशियानों में प्रशासन जेसीबी की तूफान(storm) चलती है। लेकिन जो पहुँचवाले है उनके आशियाने बच जाते है।

अवैध अतिक्रमण को लेकर नगर निगम कोरबा ने शुक्रवार की सुबह लगभग 10:30 बजे रामपुर शराब दुकान के पास बने दुकानों को तूफान की तरह हटाया। बता दे रामपुर से बालको नगर जाने वाले मुख्य मार्ग के समीप लगभग 12 दुकानों को कोरबा नगर निगम ने कार्रवाही की है। सभी को जेसीबी के द्वारा ढहाया गया है। इस कार्रवाही में मौके पर नगर निगम कोरबा श्रीधर बनाफर अधिकारी, कोरबा एसडीम व रामपुर पुलिस की मौजूदगी में हुई।

जानकारी के अनुसार पहले नगर निगम कोरबा(Municipal Corporation Korba) के अधिकारीयों ने केवल दुकानों के शेड को जेसीबी के माध्यम से हटा रहे थे। व कुछ ठेलों को जेसीबी ने तोड़ दिया। इसके बाद जब निगम अधिकारीयों से मिडिया से बात की तो मीडियाकर्मी ने पूछा की सर आप आधा-अधूरा कार्रवाही कर रहे हो। अधिकारी ने कहा कि अभी तो कार्रवाही शुरू हुई है। इसके बाद निगम का जेसीबी तूफान(storm) की तरह लगभग 12 दुकानों को ताबड़तोड़ कार्रवाही की। दुकान संचालक अधिकरियों से विनती करते रहे पर अधिकारी ने एक ना सुनी और सभी अवैध अतिक्रमण हटा दिया।

इसी मार्ग में शराब दुकान संचालित है। शाम के समय इस मार्ग में आम लोगों का चलना भी मुश्किल हो गया था। आये दिन यहाँ शराबी लोग सड़क पर मारपीट गालीगलौज करते थे। जिसके कारण आने-जाने वाले आम जनता को काफी दिक्क्त होती थी। दुकान पर कार्रवाही के बाद शाम होते ही चखना दुकान लग गई, कोई साईकल में चखना बेच रहा था तो कोई ठेले पर। भीड़ भी जस की तस थी।