Saturday, October 3, 2026

अवैध रूप से 11 लाख रुपये से अधिक की नगदी के साथ धराया आरोपी, जांच के बाद हो सकते हैं बडे़ खुलासे

रायपुर. राजधानी पुलिस ने अवैध रूप से नगदी रकम ले जाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 11 लाख 89 हजार 850 रुपए बरामद किया गया है. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.बता दें कि, अवैध रूप से नगदी ले जाने के मामले में पुलिस ने न्यू राजेंद्र नगर निवासी आरोपी नरेश तलरेजा को गिरफ्तार किया है. वहीं जब आरोपी से पूछताछ की गई तो नगदी रकम कहां से आया है उसका हिसाब नहीं दे पाया.