Sunday, September 27, 2026

आंध्र प्रदेश के चित्तूर में बस दुर्घटना में 7 की मौत, 45 घायल

चित्तूर : आंध्र प्रदेश के चित्तूर ( Chittoor) में शनिवार रात एक बस दुर्घटना (Bus Accident) में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और  हादसे में 45 लोग घायल हो गये.  तिरुपति के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के अनुसार, दुर्घटना का कारण चालक की लापरवाही को माना जा रहा है.  उन्होंने कहा, “दुर्घटना उस समय हुई जब तिरुपति से 25 किलोमीटर दूर बकरापेटा में चालक की लापरवाही के कारण बस चट्टान से गिर गई. पीड़ितों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.