Wednesday, September 30, 2026

आंध्र प्रदेश: सरकार ने रमजान के महीने में मुस्लिम कर्मचारियों को ऑफिस से जल्दी निकलने की दी इजाजात

आंध्र प्रदेश सरकार (Andhra Pradesh government) ने रमजान (Ramadan) के इस पाक महीने में मुस्लिम समुदाय (Muslim Community) के कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) सरकार ने गुरुवार को कहा कि सभी मुस्लिम सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और ठेका कर्मचारियों को रमजान के महीने के दौरान 3 अप्रैल से 2 मई तक सभी कार्य दिवसों में शाम को एक घंटे पहले कार्यालय/स्कूल छोड़ने की इजाजत है। दरअसल, रमजान और बढ़ती गर्मी को देखते हुए आंध्र प्रदेश सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों को 1 घंटे पहले ऑफिस से निकलने की इजाजत दे दी है। यह आदेश सभी सरकारी मुस्लिम कर्मचारी, शिक्षक, अनुबंधों पर काम पर रखे गए व्यक्तियों और आउटसोर्सिंग कर्मियों के लिए है।