Saturday, March 14, 2026

आचार संहिता में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 8 लाख से ज्यादा की अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है, जिसके मद्देनजर सुरक्षा व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग ने रायपुर विधानसभा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 लाख से अधिक की अवैध शराब जब्त की है।

आबकारी विभाग ने इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जो दूसरे प्रदेश से शराब छत्तीसगढ़ में लाकर सप्लाई करने की कोशिश कर रहा था। इस अभियान को सचिव सह आबकारी आयुक्त आर. शंगीता, प्रबंध संचालक (CSMCL) श्याम धावड़े, कलेक्टर गौरव सिंह और प्रभारी उपायुक्त आबकारी रामकृष्ण मिश्रा के निर्देशन में अंजाम दिया गया।