नई दिल्ली: तमिलनाडु ( Tamil Nadu) में कुन्नूर के पास हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना ( Helicopter Crash) में शहीद हुए सीडीएस जनरल बिपिन रावत ( Bipin Rawat) सहित अन्य 12 लोगों की आज अंत्येष्टि की जाएगी. शुक्रवार सुबह 11 बजे से जनरल रावत और उनकी पत्नी के शवों को उनके परिवार, दोस्तों और जनता के अंतिम दर्शन के लिए उनके दिल्ली स्थित घर पर रखा जाएगा. अंत्येष्टि यात्रा दोपहर करीब दो बजे शुरू होगा. अंतिम संस्कार शाम 4 बजे बरार स्क्वायर श्मशान घाट में निर्धारित किया गया है.
वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने हादसे में शहीद हुए लोगों को बृहस्पतिवार को पालम हवाई अड्डे पर श्रद्धांजलि अर्पित की. वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, थल सेना प्रमुख एम एम नरवणे, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार, एयर चीफ मार्शल ए वी आर चौधरी, रक्षा सचिव अजय कुमार उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की.











