कोरबा । इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय कोरबा का उन्नयन एवं जीर्णोद्धार कर हास्पिटल का कायाकल्प किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने शासकीय चिकित्सालय महाविद्यालय से सम्बद्ध उक्त जिला अस्पताल के उन्नयन कार्य हेतु जिला खनिज न्यास मद से 02 करोड़ 98 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान कर हास्पिटल के कायाकल्प का मार्ग प्रशस्त कर दिया है।
कोरबा 7 दिसंबर। इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय कोरबा का उन्नयन एवं जीर्णोद्धार कर हास्पिटल का कायाकल्प किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने शासकीय चिकित्सालय महाविद्यालय से सम्बद्ध उक्त जिला अस्पताल के उन्नयन कार्य हेतु जिला खनिज न्यास मद से 02 करोड़ 98 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान कर हास्पिटल के कायाकल्प का मार्ग प्रशस्त कर दिया है।
उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनसुविधा से जुड़े उक्त महत्वपूर्ण कार्य के संबंध में समस्त आवश्यक कार्यवाहियांॅ त्वरित रूप से संपादित कराएं तथा उन्नयन व जीर्णोद्धार कार्य जल्द से जल्द पूरा कराएं। उक्त कार्य हेतु नगर पालिक निगम कोरबा को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है तथा निगम द्वारा उक्त कार्य हेतु निविदा भी जारी कर दी गई है। जिला चिकित्सालय के उन्नयन एवं जीर्णोद्धार का कार्य के तहत हास्पिटल का फ्रंट एलिवेशन, मुख्य प्रवेशद्वार का निर्माण, ए.सी.पी. वर्क, लैण्ड स्केपिंग, रैम्प कवरिंग, रेनोवेशन, फ्लोरिंग टाईल्स कार्य, खिचड़ी-दरवाजों का नवीनीकरण, महिला एवं पुरूष शौचालयों का उन्नयन, फायर फाईटिंग, सी.सी.टी.व्ही.कैमरा लगाने का कार्य, पुरूष एवं महिला वार्डो में एयर कंडीशनर, एल.ई.डी. पैनल व लाईटिंग, पेंटिंग संबंधी कार्य, हाईमास्ट लाईट लगाने का कार्य सहित अन्य विविध कार्य संपादित कराया जा कर हास्पिटल का कायाकल्प किया जाएगा।







