Saturday, April 4, 2026

उठ रही है हरदीबाजार को जिला बनाने की मांग, जल्द प्रतिनिधी मण्डल करेगा सीएम से भेंट

कोरबा। हरदी बाजार तहसील को जिला बनाने की मांग लेकर हरदी बाजार मे सरपंच पंच जनपद सदस्य तथा वरिष्ठ लोगों ने ग्राम सभा की बैठक की ।बैठक की अध्यक्षता नरेश टंडन ने किया इसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एक प्रस्ताव भेजकर मांग करने का निर्णय लिया गया ।

हरदी बाजार तहसील को अविलंब जिला बनाया जाए और जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से भेंट कर हरदी बाजार को जिला बनाए जाने की मांग रखेंगे। हरदी बाजार कटघोरा विधानसभा के मुख्य केंद्र तथा प्रतिष्ठित ग्राम में आता है तथा यहां के लोग हमेशा कटघोरा विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। जिससे हरदी बाजार को जिला बनाए जाने का वास्तविक अधिकार बनता है। इस तरह के प्रस्ताव पारित होने से जिला बनाए जाने से क्षेत्र के चौमुखी विकास होगा।